फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धनबाद से सोनभद्र होते हुए दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जनपद सोनभद्र से दिल्ली के लिए नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। धनबाद रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को भेजे प्रस्ताव में चोपन-चुनार रूट से दिल्ली के लिए नई स्पेशल ट्रेन संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

धनबाद डिविजन की इस मांग पर रेलवे बोर्ड की मुहर जल्द लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे हरी झंडी मिलती है तो इससे सोनांचल के यात्रियों की भी राजधानी की यात्रा सुलभ हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि धनबाद से जम्मूतवी के बीच फिलहाल गरीब रथ की बोगियों से स्पेशल ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन

यह ट्रेन भी वाया दिल्ली जम्मूतवी जाती है। अब धनबाद से दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन मिलने की आस जगी है। दरअसल धनबाद से नासिक रोड के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अपेक्षाकृत कम यात्री मिलने के कारण ट्रेन को अवधि विस्तार नहीं मिला।
नासिक रोड की ट्रेन नहीं चलने से धनबाद डिविजन के पास एक खाली रेक उपलब्ध है। इसी रेक से सीआईसी सेक्शन से स्टेशन होते हुए रेलवे दिल्ली की ट्रेन चलाने के प्रयास में है। बीते दिनों पलामू संसदीय सीट से सांसद बीडी राम ने भी धनबाद डिविजन से सीआईसी के रास्ते दिल्ली की ट्रेन की मांग की थी।
उनकी मांग को आधार बनाकर रेलवे ने बोर्ड को ठोस प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इस मांग पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इस ट्रेन के चलने से सोनभद्र के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

इस रास्ते से ट्रेन चलाने की तैयारी
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि धनबाद डिवीजन ने दिल्ली स्पेशल का जो रूट तैयार किया है, उसके अनुसार धनबाद से ट्रेन चलेगी। जो बरकाकाना, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, नगर उंटारी, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार, प्रयागराज, कानपुर होते हुए आनंद विहार तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें