फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 अपराधियों की संपत्ति हुई है कुर्क, अब नीलामी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एडीजी वाराणसी जोन बजभूषण के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अबतक गैंगस्टर के आरोपी अनिल सिंह और राजन सिंह समेत 38 लोगों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई है। इन संपत्तियों को नीलाम करने की तैयारी कर रही है। नीलामी के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में गैंगस्टर घोषित अपराधियों के वाहन, मकान समेत अन्य संपत्ति कुर्क की जा रही है। अभी तक पुलिस ने गैंगस्टर व अन्य मामलों में 38 आरोपियों की 16 करोड़ 58 लाख 05 हजार 889 रुपये की संपति जब्त करने की रिपोर्ट तैयार करते हुए 16 करोड़ 44 लाख 05 हजार 889 रुपये की संपत्ति जब्त की है। शेष 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट निवासी गैंगस्टर के आरोपी अनिल सिंह, मुर्धवा निवासी राकेश प्रसाद, खाड़पाथर निवासी जमुना सिंह की करीब सात करोड़ 11 लाख 20 हजार 135 रुपये, राबर्ट्सगंज नगर निवासी जटाशंकर पांडेय की लगभग 55 हजार रुपये, गोरडीहा निवासी लक्ष्मण शर्मा की एक लाख 10 हजार रुपये, चिल्काटाड़ निवासी अशोक पासवान की दो लाख 50 हजार रुपये, डाला निवासी आरोपी सूरज राय की एक करोड़ 20 लाख रुपये, बिचपई गांव निवासी जितेंद्र उर्फ राजन सिंह की एक करोड़ 22 लाख 80 हजार 400 रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इनके अलावा चोपन निवासी हत्यारोपी रिंकू भारद्वाज की 25 लाख रुपये, सूरज पासवान की 75 लाख रुपये, बिल्ली-मारकुंडी निवासी धर्मेंद्र कुमार की पांच करोड़ रुपये, पटवध निवासी चंदन पांडेय की दो लाख रुपये, बैढ़न निवासी प्रदीप कुमार जायसवाल की 40 हजार रुपये की संपति कुर्क की जा चुकी है।
इसी तरह से रामगढ़ निवासी दिग्विजय सिंह की 45 हजार रुपये, चंदौली के दुधारी निवासी राजा गोस्वामी की 55 हजार रुपये, तकिया निवासी मो. हुसैन की 30 हजार, गफूर की छह लाख रुपये, तकिया निवासी मोहम्मद हुसैन की 30 हजार रुपये, डूमरडीहा निवासी अनवर मस्तान की तीन लाख 40 हजार रुपये, लीलाडेवा निवासी देवीशरण पनिका की 16 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। कुल मिलाकर अब तक गैंगस्टर के 38 आरोपियों की चल और अचल संपत्ति कुर्क की गई है। अन्य गैंगस्टर के आरोपियों की चल और अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। सट्टा, शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त की गई संपत्ति की नीलामी के लिए औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं।- आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें