सोनभद्र। करमा ब्लॉक के तकिया दरगाह स्थित कंपोजिट विद्यालय में लगा प्रोजेक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए विद्यालय में प्रोजेक्टर लगाया गया था। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा शुक्ला ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में सोमवार को चोरी की तहरीर दी है। बताया कि अवकाश के चलते दो दिन से विद्यालय बंद था। सोमवार को जब विद्यालय पहुंचे तो प्रोजेक्टर कक्ष का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा गया तो प्रोजेक्टर मशीन गायब मिला। मामले की सूचना खंड शिखा अधिकारी करमा को दी गई। इसके साथ ही चोरी की तहरीर राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी गई है।