फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जून तक कामर्शियल लोड पर आ जाएगी ओबरा सी की पहली ईकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पसादन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद सोमवार को ओबरा पहुंचे। निर्माणाधीन सी परियोजना का भ्रमण किया।परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। ओबरा सी के साथ बी परियोजना की बंद इकाइयों को चालू करने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जून तक ओबरा सी की पहली इकाई को कॉमर्शियल लोड पर लाने की बात कही।
विज्ञापन

वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में पी. गुरुप्रसाद ने कहा कि ओबरा-सी परियोजना की पहली इकाई का रविवार को टेस्ट लाइटअप किया गया, जिसमें सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जून तक पहली इकाई कामर्शियल लोड पर आ जाएगी। वहीं इसी वित्तीय वर्ष में 660 मेगावाट की दूसरी इकाई को भी चालू कर लिया जाएगा। बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट की पांचों इकाइयों के संचालन के लिए अब 2027 तक अनुमति ले ली गई है। पहले इन इकाइयों को 2022 में बंद किया जाना था। उन्होंने कहा कि न्होंने कहा कि ओबरा सी परियोजना के कोयला संचालन संयंत्र के पूर्ण होने तक सड़क मार्ग से कोयला परिवहन कर इकाई का संचालन किया जाएगा। ओबरा परियोजना चिकित्सालय में सुविधाओं की कमी के सवाल पर कहा कि जरूरी जांच मशीनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।
उन्होंने सीएसआर मद से कराये जा रहे कार्यों को लेकर परियोजना और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। इसके पूर्व उन्होंने ओबरा सी एवं ओबरा बी परियोजना का दौरा कर विभिन्न तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तकनीकी सलाहकार अजीत कुमार तिवारी, मुख्यब अभियंता अशोक सक्सेना, मुख्य अभियंता आफताब अहमद, सीडीओ सौरभ गंगवार, ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई.दीपक कुमार, महाप्रबंधक प्रसाशन ई.जीके मिश्रा, महाप्रबंधक निर्माण ओबरा सी ई.पीसी अग्रवाल, उप महाप्रबंधक ई.एके राय, अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें