फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना कर्मी आज से बांह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय परियोजना के दो अभियंताओं की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने पर मंगलवार से विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। सभी संगठनों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह सूचना अपने सदस्यों को दे दिया है।
विज्ञापन

आक्रोशित विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों में इं. अदालत वर्मा, मनीष कुमार मिश्रा, आरजी सिंह, अभय प्रताप सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद अख्तर ने कहा कि इस मामले में मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना, प्रबंध निदेशक उत्पादन निगम, डीएम व एसपी को पत्र लिखकर ओबरा थाने के दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कराते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन अभी तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होना निन्दनीय है।
सत्य प्रकाश सिंह, अजय कुमार सिंह, हरदेव नारायण तिवारी, आरपी त्रिपाठी, अंबुज सिंह, योगेंद्र प्रसाद, दिनेश यादव, बीडी तिवारी, विजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, लालचंद ने कहा कि परियोजना में वर्तमान में कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी एवं अन्य के साथ साथ बिजलीकर्मी भी अपने अपने परिवार की जान को जोखिम में डालते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश की जनता को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति में दिन रात लगे हुए हैं। कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वरिष्ठ अफसर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही नहीं की गई तो इससे परियोजना में औद्योगिक अशांति उत्पन्न हो सकती है जिसके लिए जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की होगी। इस मामले में ओबरा प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने मारपीट जैसी किसी कार्यवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें