फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयला आपूर्ति कम होने से घटा परियोजना में स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण कोल खदानों से कोयला आपूर्ति में आई कमी के कारण तापीय परियोजनाओं में कोयले का स्टॉक घटने लगा है। स्थिति यह है कि अनपरा स्थित निजी क्षेत्र की एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड के पास मात्र दो दिन का कोयला बचा हुआ है। जिस कारण इकाइयों को हाफ लोड पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड को कोयला आपूर्ति एनसीएल कराता है। आम दिनों में प्रतिदिन करीब 18 से 20 हजार टन कोयला परियोजना को एनसीएल की तरफ से उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन गत दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोल खदानों में पानी भर गया है, जिससे कोयला उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित हुआ है। इस बीचे सबसे ज्यादा परेशानी एमईआईएल अनपरा की परेशानी बढ़ गई है। माह के शुरूआत में एनसीएल की ओर से परियोजना को 16 हजार टन कोयला उपलब्ध कराई गया, जिसके बाद परियोजना में मानक का कुल 26 प्रतिशत यानी, 47.9 हजार टन कोयला उपलब्ध रहा। वहीं अगले दिन दो सितंबर को परियोजना को मात्र 1.4 हजार टन कोयला प्राप्त हुआ, जबकि उस दिन 17.2 हजार टन कोयले की खपत हुई। इसके बाद कोयला स्टॉक घटकर 32.1 हजार टन पर आ गया। तीन सितंबर को परियोजना को 7.6 हजार टन कोयला प्राप्त हुआ और 15.8 हजार टन कोयले की खपत हुई, जिसके बाद कोयले का स्टॉक घटकर 23.9 हजार टन पर आ गया। चार सितंबर को परियोजना में 5.7 हजार टन कोयला प्राप्त हुआ और 15.9 हजार टन कोयले की खपत हुई, जिसके बाद कोयले का स्टॉक 13.7 हजार टन हो गया। इसी तरह कोयले की आवक कम होने के कारण इकाईयों से उत्पादन आधा कर दिया गया है। बीते 9 सितंबर को एनसीएल से 13.4 हजार टन कोयला प्राप्त हुआ और खपत 11 हजार टन हुआ। जिसके बाद परियोजना में कोयले का स्टॉक मानक का 13 प्रतिशत यानी 23.4 हजार टन पहुंच गया है।
बारिश के कारण कोल खदानों में कोयला का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिस कारण परियोजना को कम कोयला मिल रहा है। एनसीएल से बात हुई है, उन्होने आश्वासन दिया है कि दो तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी, तो कोयला आपूर्ति सामान्य हो जाएगा। - आनंद कुमार सिंह, परियोजना प्रमुख एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें