फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चला परियोजना प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना के कॉलोनी परिसर में विगत कई वर्षों से अवैध रूप से रह रहे बाहरी ग़ैरनिगमीय लोगों से आवास खाली कराने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान शुरू होते ही अवैध आवासियों में दिनभर अफरा तफरी मची रही। अभियान के दौरान कई बार नोकझोंक की स्थिति भी बनी। हालांकि अधिकारियों के कड़े तेवर को देखते हुए लोगों को आवास खाली करना पड़ा।
विज्ञापन

खाली कराए गए आवासों की बिजली-पानी भी काट दी गई है, ताकि अवैध कब्जाधारी दोबारा आवास कब्जा न कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध अध्यासित लोगों के आवासों को खाली कराने तक यह जारी रहेगी। आवास को एक सप्ताह में खाली करने के संबंध में नोटिस देने एवं मुनादी लगातार कराई जा रही है। उन्होंने अपील किया कि अवैध अध्यासित लोग खुद एक सप्ताह के अंदर आवास खाली कर दें, अन्यथा उसे खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें