फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में असलहा ले जाने पर रोक

Tue, 24 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में असलहा संग पहुंचने वालों की अब खैर नहीं है। यदि असलहा संग पकडे़ गए तो न सिर्फ लाइसेंस निरस्त होंगे बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी ने कचहरी परिसर में असलहा संग प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया। एसपी खुद पुलिस टीम के साथ कचहरी परिसर में पहुंचकर तलाशी अभियान भी चलाए।

पुलिस की इस सक्रियता को मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में पेशी के दौरान हुई हत्या की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। मुरादाबाद कचहरी परिसर मेें सोमवार को पेशी के दौरान एक ब्लाक प्रमुख की हत्या के बाद राबर्ट्सगंज

और दुद्धी कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मिर्जापुर मंडल के डीआईजी के निर्देश पर दोपहर करीब 12 बजे कचहरी परिसर के प्रवेश द्वार पर फोर्स के साथ एसपी शिवशंकर यादव, एएसपी शंभूशरण यादव ने आने-जाने
विज्ञापन


वालों से पूछताछ की। कचहरी परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और उनके दोपहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। कैंटीन की भी जांच हुई। एसपी ने सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल रमाकांत पांडेय को

कचहरी में शस्त्र लेकर प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही असलहा जब्त करने का निर्देश दिया है। कहा कि कचहरी में शस्त्र ले जाने वालोें का लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी लिखापढ़ी की जाएगी।

अचानक कचहरी में भारी संख्या में फोर्स को देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। चेकिंग में चौकी इंचार्ज संतोष यादव, एसएसआई यूपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें