फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा घर-हमारा विद्यालय अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछड़ा वर्ग वंचित छात्रों की शिक्षा को लेकर परिषदीय शिक्षक प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

म्योरपुर न्याय पंचायत के मनरहवा टोला के रामजीत, रामविलास व कुमारी शीला वालिंटियर्स के रूप में मोहल्ला पाठशाला का संचालन कर रहे हैं।
उक्त कार्य के लिए उन्हें कंपोजिट स्कूल खैराही की सहायक अध्यापिका रश्मि गुप्ता का निर्देशन व प्रधानाध्यापिका रेनू मौर्य, वरिष्ठ शिक्षिका नीलम सिंह व आसपास के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की तरफ से सहयोग किया जा रहा है। मनरहवा टोला में संचालित इस मोहल्ला पाठशाला में कुल 120 छात्रों को कोविड गाइडलाइन के अनुसार मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग बैच में शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष इकरार हुसैन, आईटी सेल प्रभारी रश्मि गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव संगठनमंत्री राघवेंद्र पांडेय, एकाउंटेंट मोहम्मद आमिर, आईटी सेल सहप्रभारी शिक्षक संकुल मुजीब खान मौजूद रहे। कार्यक्रम में वालिंटियर्स को स्टेशनरी, कपड़े व नगद प्रोत्साहन रुपये 35 सौ के साथ बच्चों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। आगे भी सहयोग का भरोसा देते हुए अध्यक्ष इकरार हुसैन ने कंपोजिट स्कूल खैराही के समस्त स्टॉफ के साथ साथ मोहल्ला पाठशाला के लिए बोर्ड व मार्कर उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय मनरहवा टोला के समस्त स्टॉफ की प्रशंसा की। इस मौके पर उमेशचंद्र, प्रेमचंद्र, विभा मिश्रा, उर्मिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें