सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में पिछले 3 वर्षों से चल रही प्रात: कालीन योग कक्षा के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी एवं विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृपानारायण मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बहन पूनम ने स्वागत गीत प्रस्तुति की। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश तिवारी बार एसोसिएशन के वर्तमान एवं पूर्व के कार्यकारणी सदस्यों सहित उपस्थित योग बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के सूक्ष्म विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों एवं युवाओं ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पतंजलि परिवार के पांचों प्रकल्प के जिला प्रभारी महामंत्री कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गजेंद्र नाथ दीक्षित, रमेश राम पाठक, विनोद चौबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय, संजीव मिश्रा, विनोद शुक्ला, शेषनारायण दीक्षित, आरएन सिंह, साधु सिंह, आशीष पाठक, वीरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, सुनील चौबे, संकट मोचन, सुबोध मिश्रा, संजय मिश्रा, कमलेश पांडेय, विवेक पांडेय, मोहर देव पांडेय, झल्लर शर्मा, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया।