फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों के साफ-सफाई के कार्यों की होगी जांच, मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में नहरों की साफ-सफाई कराने के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी लोग दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन स्तर से लिखापढ़ी करेंगे।
विज्ञापन

ये बातें रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन करने आए प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार ने सिंचाई विभाग को सभी नहरों की सिल्ट और घास-फूस की सफाई कराने का निर्देश दिया है, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके और फसलों की सिंचाई हो सके। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है कि सोनभद्र में कई नहरों की साफ-सफाई सही ढंग से नहीं कराई गई है। इस नाते टेल तक नहीं पहुंच रहा है। यही नहीं, कुछ नहरों में तो नाममात्र की सफाई कराकर उसमें पानी तक छोड़ दिया गया है। डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि वह स्वयं नहरों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें