फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 500 मेगावाट की अनपरा की दो इकाइयों से उत्पादन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। बीटीएल के कारण अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की चौथी और सातवीं इकाई से उत्पादन बंद हो गया है। दो इकाइयों के बंद होने के कारण अनपरा से एक हजार मेगावाट की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम अनपरा की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई से ब्वायलर ट्यूब लीकेज की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना पर तत्काल इकाई को बंद किया गया। मौके पर अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। शनिवार की भोर में अनपरा की चौथी इकाई के ब्वायलर ट्यूब में लीकेज हाे गया। दोनों इकाई के बंद होने के कारण अनपरा से निगम को एक हजार मेगावाट की सप्लाई कम हो गई। इसके साथ ही एनटीपीसी रिहंद की 500 मेगावाट की इकाई भी बीटीएल के कारण शनिवार को बंद हो गई। उधर बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। प्रदेश में शनिवार की देर शाम बिजली की मांग 16 सौ मेगावाट बढ़ गई। शनिवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 24228 मेगावाट और न्यूनतम मांग 13342 मेगावाट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें