फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्पदंश से किशोरी की मौत, बहन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क निवासी एक किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई। उसकी सगी बहन की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

चुर्क निवासी मनोज कुमार जिला अस्पताल में रसाेइयां के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की रात मनोज की 16 और 14 वर्षीय दो बेटियां रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात में दोनों को सांप ने डस लिया। सुबह मामले की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन उपचार के लिए लेकर एक अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी स्थिति बिगड़ती गई। एक बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका पाेस्टमार्टम कराए बगैर ही परिजनों ने जलप्रवाह कर दिया। दूसरी बेटी की स्थिति बिगड़ने पर दूसरे जिले में स्थित एक देव स्थान पर झांड-फूंक के लिए लेकर परिजन गए। शनिवार की देर शाम तक स्थिति गंभीर बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें