फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लैंको की दूसरी इकाई से उत्पादन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। निजी क्षेत्र की लैंको तापीय परियोजना की इकाई बीटीएल के कारण बंद हो गई। बंद हुई इकाई को ठीक करने के लिए परियोजना कर्मचारी युद्धस्तर पर लगे हैं। जल्द ही लिकेज को दुरुस्त कर उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 12 बजे 600 मेगावाट की लैंको तापीय परियोजना की दूसरी ईकाई का ब्वायलर ट्यूब लीक कर गया। जिसपर इकाई को बंद कराया गया और संबंधित कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन ब्वायलर ट्यूब गर्म होने के कारण काम नहीं लग पाया। गुरुवार की देर रात लिकेज को दुरूस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ। रविवार तक ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। देर शाम लैंको की पहली इकाई से 560 मेगावाट का उत्पादन हुआ। बीटीएल के कारण अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट इकाई बंद है, जिससे देर शाम 2630 मेगावाट की अनपरा इकाई से 1811 मेगावाट का उत्पादन हुआ। सूबे मे बिजली की अधिकतम मांग 25382 मेगावाट और न्यूनतम मांग 14579 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें