अनपरा। ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हुई 500 मेगावाट की अनपरा की सांतवीं इकाई को मंगलवार की सुबह चालू कर लिया गया। गत शुक्रवार की दोपहर अनपरा की सातवीं इकाई को बीटीएल के कारण बंद कर दिया गया था। लीकेज को दुरूस्त करने के लिए परियोजना कर्मचारी युद्धस्तर पर लगे थे। सोमवार की देर रात मरम्मत पूरी होने के बाद मंगलवार की सुबह तक इकाई से उत्पादन शुरू कर कर लिया गया। इकाई के चालू होने से निगम ने राहत की सांस ली है।