फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरी की 24 बैटरी के साथ एक गिरफ्तार, कार भी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी पुलिस ने हाईटेक कार्बन कॉलोनी से चोरी गए टावर की बैटरी को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हाईटेक कार्बन के कर्मी पंकज कुमार वर्मा ने कॉलोनी से आर्डम कंपनी के टाॅवर से 24 बैटरी चोरी होने का केस दर्ज कराया था। चोरी के खुलासे के लिए रेणुकूट चौकी प्रभारी सरीमन सोनकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को खाड़पाथर स्थित टेंपो स्टैंड से पुलिस ने आकाश सिंह पटेल निवासी ग्राम दरवान थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की 24 बैटरी और परिवहन करने वाली कार बरामद हुई। उसका चालान कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसका साथ आजम खान उर्फ इसरार अली निवासी डुमरिया थाना पन्नूगंज ने दिया है। पुलिस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें