रेणुसागर। कुछ दिन पहले बीटीएल के कारण अनपरा की सातवीं इकाई से उत्पादन बंद हो गया था, परियोजना कर्मियों ने युद्धस्तर पर कार्य कर खराबी को ठीक कर लिया और शुक्रवार की सुबह उत्पादन शुरू कर दिया। इससे परियोजना का राहत मिली है।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की मांग मे भी बढ़त जारी है। अनपरा तापीय परियोजना की पहली इकाई को छोड़कर सभी इकाइयां फुल लोड पर चल रहीं है। शुक्रवार की शाम को दूसरी इकाई से 162 मेगावाट, तीसरी इकाई से 172 मेगावाट, चौर्थी इकाई से 472 मेगावाट, पांचवीं इकाई से 467 मेगावाट, छठीं इकाई से 471 मेगावाट और सातवीं इकाई से 480 मेगावाट उत्पादन रहा। निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली इकाई से 556 मेगावाट और दूसरी इकाई से 563 मेगावाट उत्पादन जारी रहा। देर शाम को बिजली की अधिकतम मांग 22587 मेगावाट और न्यूनतम मांग 14300 मेगावाट रहा।