फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर डाला चढ़ाई के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु से टकराकर गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ। उसका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेलगुडवा निवासी राजकुमार (24) व दीपक उर्फ दीपू (18) किसी काम से चोपन आए थे। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। डाला चढ़ाई के पास अचानक एक पशु सड़क पर आ गया। उससे टकराकर बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे दीपक को गंभीर चोट आई। वहीं राजकुमार को भी जख्मी हुआ। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता संतोष कुमार गोंड की तहरीर पर पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें