फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा की तीसरी और पांचवीं इकाई से उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वायलर ट्यूल लीकेज (बीटीएल) के कारण अनपरा की 710 मेगावाट क्षमता की तीसरी और पांचवीं इकाई से उत्पादन बंद हो गया। उधर, प्रदेश में बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट के पार चली गई है। इकाईयों के बंद होने से निगम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को पहले 210 मेगावाट की अनपरा की तीसरी इकाई के ब्वायलर ट्यूब में लीकेज हो गया। कुछ देर बाद 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई के बीटीएल में भी लीकेज की सूचना मिली। इस वजह से दोनों इकाइयों तत्काल बंद कर दिया गया। लीकेज की सूचना पर परियोजना कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन ब्वायलर ट्यूब गर्म होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। मंगलवार को लीकेज को दुरूस्त करने के लिए कर्मी युद्धस्तर पर जुट गए। उत्पादन निगम की 710 मेगावाट की इकाइयों के बंद होने के कारण निगम को सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। कुछ दिनों पूर्व प्रदेश में बारिश और फिर धूप के कारण बिजली की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। बिजली की अधिकतम मांग 26 हजार मेगावाट के पार चली गई। मंगलवार की देर शाम प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 26206 मेगावाट और न्यूनतम मांग 16413 मेगावाट दर्ज की गई। अनपरा की पहली इकाई से 161, दूसरी इकाई से 162, चौथी इकाई से 467, छठवीं इकाई से 471 और सातवीं इकाई से 472 मेगावाट का उत्पादन हुआ। निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली इकाई से 538 मेगावाट और दूसरी इकाई से 578 मेगावाट का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें