अनपरा। ब्वायलर ट्यूब में लीकेज के कारण लैंको परियोजना की पहली इकाई से बृहस्पतिवार की देर रात उत्पादन ठप हो गया। लीकेज की सूचना पर परियोजना कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन ट्यूब गर्म होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया।
प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इन दिनों सभी इकाइयों को फुल लोड पर संचालित किया जा रहा है। इस बीच 600 मेगावाट की इकाई बंद होने से बिजली संकट गहरा सकता है। लीकेज को दुरूस्त करने के लिए परियोजना कर्मचारी व अधिकारी मौके पर डटे हैं। प्रबंधन के अनुसार रविवार तक लीकेज को दुरूस्त कर इकाई से उत्पादन शुरू हो जाएगा।