फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर ही शुरू हो जाए उत्पादन

Wed, 15 Jul 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड एवं राज्य उत्पादन निगम के नए एमडी एपी मिश्र ने बुधवार को अनपरा डी का निरीक्षण कर  दिक्कतों की जानकारी ली। इकाइयों के उत्पादन पर आने में जरूरत से ज्यादा देर लगने पर संबंधितों को फटकार लगाई। भेल के अधिकारियों से लेटलतीफी के बारे में जानकारी लेने के साथ ही हर हाल में 22 से 25 जुलाई के भीतर पांच सौ मेगावाट की पहली और इसके तीन माह बाद दूसरी इकाई को उत्पादन पर लाने की ताकीद की। भेल और परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस से सुबह आठ बजे चोपन पहुंचे एमडी एपी मिश्र ने डाला गेस्ट हाउस में बैठक कर पीसीएल के अधिकारियों के साथ जिले के हालात की जानकारी ली। साढ़े दस बजे के करीब रिहंद डैम स्थित जल विद्युत गृह का निरीक्षण किया और जलस्तर एवं उत्पादन की जानकारी ली। यहां के बाद एमडी अनपरा पहुंचे। दामिनी अतिथिगृह में अधिकारियों से अनपरा डी के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद बाद अनपरा डी के निरीक्षण के लिए निकले। यहां 65 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहली इकाई के ब्वायलर में पहुंचकर आई दिक्कत की जानकारी हासिल की। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, निगम के ऊर्जा सलाहकार इं. एससी राय, निदेशक परियोजना एवं योजना इं. आरके त्रिवेदी और निदेशक कार्मिक रामविशाल पांडेय के साथ ही भेल के जीएम इं. आरके श्रीवास्तव ने ब्वायलर में आई दिक्कत की जानकारी दी। यहां के बाद एमडी ने टरबाइन और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया और रख-रखाव की जानकारी ली। एमडी ने भेल के अनपरा डी प्रोजेक्ट सीजीएम राजीव चावला और जीएम आरके श्रीवास्तव की क्लास ली। शाम साढ़े चार बजे बैठक कर समय सीमा के भीतर इकाई को उत्पादन पर लाने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रणा की। इस मौके पर जीएम इं. एके सिंह, इं. आरके वाही, इं. डीपी पांडेय, इं. एके राय, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें