फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए इंजीनियरों का जुलूस

Fri, 30 Sep 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के लोग।
विज्ञापन
ग्रेड वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर चौथे दिन शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का अनिश्चितकालीन महा हड़ताल जारी रहा। पीडब्ल्यूडी से इंजीनियरों ने जुलूस निकाला। राबट्र्सगंज से होते हुए जुलूस की शक्ल में इंजीनियरों ने लोक निर्माण महासंघ भवन पर पहुंच कर सभा की। संचालन कर रहे इंजीनियर सत्यप्रकाश ने कहा कि विकास की रीढ़ डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं का निराकरण न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैै। क्षेत्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक सुनील पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्य योजना गड्ढा मुक्ति योजना जिसके बल पर सरकार अपनी सभी नाकामियों को छिपाकर 2017 के विस चुनाव में नय्या पार करना चाहती है।
विज्ञापन


संतोष सिंह ने कहा कि इंजीनियरों की हड़ताल पर चले जाने से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। अध्यक्षता कर रहे इं. ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली कर रही है। इं. मुश्ताक अहमद, जितेंद्र तिवारी, बीएन सिंह, विक्रमा सोनकर, सोनू, अजीत, अमरचंद्र गुप्ता, सूर्यलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें