फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज की घटना के मद्देनजर यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को राबर्ट्सगंज कचहरी में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस दौरान पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। अंत में डीएम को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम कैलाश सिंह को सौंपा। वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।


सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि लखनऊ में वकीलों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में यूपी बार काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष परेश मिश्रा के आह्वान पर राबर्ट्सगंज स्थित कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि बार काउंसिल का आगे जैसा भी निर्देश रहेगा उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



इस मौके पर आत्मप्रकाश त्रिपाठी, प्रभाकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिओम सेठ, दिनेश दत्त पाठक, पीएन पांडेय, सेराज अख्तर खां, राजेंद्र चौधरी, डीके मौर्या, अतुल पटेल, संतोष कुमार, लालता पांडेय, ठाकुर प्रसाद यादव, प्रदीप पांडेय, दयाराम यादव, संजय श्रीवास्तव, सहनवाज खान, राजीव गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


उधर, सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे एडवोकेट ने बताया कि लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा के परिवारवालों को 50 लाख रुपये बतौर सहायता के साथ ही एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की गई है। उधर सोनभद्र टैक्सबार एसोसिएशन के वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन कर कार्य का बहिष्कार किया।


इसकी वजह से कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। विरोध करने वालों में उपाध्यक्ष राकेश देव पांडेय, अशोक कुमार सिंह, उमापति देव पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, जनार्दन पांडेय, अखिलेश कुमार पांडेय, फैजान अंसारी, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र केशरी, भगत सिंह, शिवाराम सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।


दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक लखनऊ में हुए वकीलों पर लाठी चार्ज की घटना पर सोमवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। प्रदर्शन करने वालों में दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, सिविल बार के अध्यक्ष जवाहर लाल, रामपाल जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, कुलभूषण पांडेय, प्रभु सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, शन्नो बानो, आईजेड खान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।


घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गिरजा शंकर सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संतोष पाठक, श्रीप्रकाश सिंह, रामअनुज धर द्विवेदी, हरि प्रकाश वर्मा, दयाशंकर गुप्ता, मदन गोपाल सिंह, राजेंद्र पाठक, विजेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें