फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट शुरू 361 बालिकाएं दिखाएंगी प्रतिभा

विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में कब्बड्डी खेलते खिलाड़ी 
विज्ञापन
बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में मंगलवार को तीन दिवसीय डीएवी यूपी जोन-डी जोनल स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ। इसमें जिले के विभिन्न डीएवी विद्यालयों की 361 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन छह अगस्त को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एनटीपीसी रिहंदनगर के परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने किया। इस अवसर पर डीएवी यूपी जोन-डी की एआरओ संध्या पांडेय भी उपस्थित थीं। समारोह की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स और प्रतिभागियों के मार्च-पास्ट से हुई। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्ज्वलित कर विद्यालय की हेड गर्ल दुर्गा को सौंपी। राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी छात्राओं ने मशाल के साथ स्टेडियम की परिक्रमा की। संजय असाटी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें