फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोर्ड परीक्षा के आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के आवेदन में कोई त्रुटि होने पर उसे संशोधित किया जा सकेगा। इसके लिए शुक्रवार से प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि संशोधन की प्रक्रिया 12 नवंबर की आधी रात तक चलेगी। इसके लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट खुल गई है। इसमें छह तरह के संशोधन हो सकेंगे। नाम में केवल वर्तनी की त्रुटियों में ही सुधार किया जा सकेगा। बोर्ड परीक्षा का फार्म भरते समय अक्सर नाम की वर्तनी में त्रुटि रह जाती है। परिणाम निकलने के बाद उसे संशोधित करवाने के लिए विद्यार्थियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसी समस्या न आए। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य के लाग- इन से ही होगा। संशोधन में पूरा नाम नहीं बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें