राबर्ट्सगंज सनबीम विद्यालय में वार्षिक मेधावीं छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते शिक्षक।
- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बिच्छी गांव स्थित सनबीम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें कक्षावार टॉपर्स छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अमित केएस ने अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं से पूरी लगन व निष्ठा से पढ़ाई जारी रखने को कहा। कार्यक्रम में अलग-अलग चरणों में पांचवीं से 11वीं तक के सभी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। निदेशक रितेश चौरसिया व शालिनी चौरसिया ने शुभ अग्रवाल, सूर्यांश सिंह, देवा सिंह व अदिति त्रिपाठी को प्रमाण पत्र दिए। इसी तरह दूसरे चरण में कक्षा नौवीं तक के छात्र-छात्राओं को निदेशक संदीप चौरसिया व दिव्या चौरसिया ने अदिति सिंह और गुंजन शर्मा को प्रमाण पत्र दिए। तृतीय चरण में कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं को निदेशक मुकेश सिंह और आरती सिंह ने जागृति मिश्रा, भाविनी राय व कुशाग्र मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।