आदिवासी बच्चे अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नवाटोला प्रथम पर स्मार्ट क्लास के प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। बीईओ संजय कुमार ने इसका उद्घाटन करते हुए शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के फायदे समझाए। कहा कि स्मार्ट क्लास के प्रयोग से गुणवत्ता युक्त व प्रभावी शिक्षा बच्चों तक पहुंच सकेगी। पहले चक्र में बभनी के मैरहवां, रंदह, परहियाटोला, बड़होर प्रथम, अरझट, नेटियान टोला, बगदारी टोला, महुआरी टोला, बभनी द्वितिय, भैसाबांध, घघरी, तिरकटवा, चैनपुर, कोरवाटोला, मचबंधवा, असनहर प्रथम, बरवाडांड़, नवाटोला प्रथम, बसकट्टा, रहरियाडाड़, मुनगाडीह, पिपराखाड़, नवटोला तृतीय, सुंदरी, बरवा टोला-2 के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक अरुण सिंह, मोहित अग्रहरि, विनोद सिंह, दीपक त्रिपाठी ने स्मार्ट क्लास संचालन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान शिक्षा मित्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, शिक्षक अमित कुमार, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, आनंद कुमार, विनोद जायसवाल, नफीस अहमद, मुकीद, अखिलेश, ममता, विनोद कुमार, विरेंद्र प्रसाद, वृंदा प्रसाद, शशिकांत सिंह, मनोज प्रकाश, रीता यादव, अनुजा सिंह, प्रमोद, मसूद आदि रहे।