ओबरा के शिक्षा निकेतन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता।स्रोत संस्थान
ओबरा। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
कक्षा नौ से 12 संवर्ग की भाषण प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा और संजना संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। हिमांशी चतुर्वेदी ने द्वितीय और अयान खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा विश्वकर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। सुहानी द्वितीय और अनन्या गुप्ता तृतीय रहीं। कक्षा छह से आठ संवर्ग की ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में सौम्या केशरी प्रथम रहीं। दिव्यांश कुमार द्वितीय और मिष्ठी तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आचार्य प्रमोद चौबे ने संचालन किया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक विजय भान, छन्नू लाल, सनोज चौहान, संतोष शर्मा, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।