फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति क? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा/ओबरा। राबर्ट्सगंज नगर के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 और निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर व मजदूर संघ ने भी विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि निजीकरण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सर्वेश कुमार सिंह, जेई संघ के अध्यक्ष विजय सिंह एवं मजदूर पंचायत के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने चेतावनी दी कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 को संसद में पारित कराने और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की कोशिश हुई तो विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि राज्य सरकार दबाव डालकर निजीकरण का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में अक्षय यादव, अभिषेक कौशल, सर्वेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, कृपा शंकर यादव, सत्य प्रकाश, सिद्धार्थ मौर्य, सुजीत पाठक, अरविंद कुमार, विनय गुप्ता, संतोष दुबे आनंद कुमार, संजीव, काशी आदि शामिल रहे।
अनपरा : अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वारा पर प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया गया। संघर्ष समिति के सह संयोजक इं हरिशंकर चौधरी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बावजूद यदि सरकार निजीकरण पर रोक नहीं लगाएगी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में विशम्भर सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, शारदा प्रसाद, अजान बाबू सिंह, विजय बहादुर, मनोज कुमार सिंह, रोशन अली, राज कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, बृजेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ओबरा : ओबरा तापीय परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों व अभियंताओं ने गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों में इं.बीएन सिंह, इं.अदालत वर्मा, इं.अंकित प्रकाश, इं.आरजी सिंह, इं.अभय प्रताप सिंह, शशिकान्त श्रीवास्तव, शाहिद अख्तर, सत्य प्रकाश सिंह, धुरंधर शर्मा, राधामोहन प्रजापति, अजय सिंह, सतीश कुमार, योगेंद्र प्रसाद, दिनेश यादव, उमेश कुमार, प्रह्लाद शर्मा, विजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, रामयज्ञ मौर्य, लालचंद आदि ने निजीकरण के प्रति विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें