फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल होगी सील, मरीज किए जाएंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही से एक मरीज की हुई मौत के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पर सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने अस्पताल का तीन माह के लिए लाइसेंस निरस्त करते हुए प्रबंधक को भर्ती मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव की गुड्डी पत्नी गुलाब की राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पर डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम, सीओ और सीएमओ ने संयुक्त जांच की। टीम ने अस्पताल में जाकर कर्मियों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपा। डीएम ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद सीएमओ को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि निजी अस्पताल का पंजीकरण और प्रमाणपत्र अगले तीन माह के लिये निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल के प्रबंधक व संचालक को निर्देशित किया गया है कि हास्पिटल में भर्ती सभी मरीजों को अन्यत्र चिकित्सालयों में भर्ती कराएं। उन्होंने चेताया कि यदि निलंबन अवधि में अस्पताल संचालित होता है तो नियमानुसार एफआईआर एवं अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें