फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रशासन से बंदी की मौत की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदी छोटू उर्फ इब्राहिम के खुदकुशी करने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और शासन ने गंभीरता से लिया है। राष्ट्रीय मावनाधिकार आयोग ने जेल प्रशासन से मृत बंदी की पीएम रिपोर्ट समेत अन्य रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा है। जेल अधीक्षक ने पुलिस से मृतक बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

चोपन थाने की पुलिस ने आठ फरवरी को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी छोटू उर्फ इब्राहिम को हेरोइन के साथ पकड़ कर उसका चालान कर दिया था। जेल में छोटू को कोरोना वार्ड में रखा गया था। 11 फरवरी की रात वह बंदियों के साथ भोजन करने के बाद वह जेल परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ कर गमछे के सहारे फंदा लगाकर लटका गया। कुछ बंदियों की नजर पड़ी तो छोटू को फंदे से उतारा। उसे तुरंत जिला अस्पताल लें जाया गया, यहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गईं।
12 फरवरी को वीडियो कैमरे की नजर में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। उधर ममला संज्ञान में आने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और शासन ने जेल प्रशासन से मृत बंदी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचानामा, कब से बंद था, कैसे मौत हुई, किन-किन मामलों में कितनी बार जेल जा चुका था आदि के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। जेल अधीक्षक ने सदर कोतवाली और चोपन थनाध्यक्ष को पत्र लिखकर बंदी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगा है। वहीं बंदी से जुड़े अन्य बिंदुुओं पर भी रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, राज्य मानवाधिकार आयोग और शासन को मृत बंदी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचानामा, कब से बंद था, कैसे मौत हुई आदि के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर भेजा जाएगा। यह एक प्रक्रिया है। सदर कोतवाली और चोपन थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर बंदी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहां गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें