फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : रामशकल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। एकल अभियान के संगठन एकल ग्रामोत्थान योजना की ओर से शुक्रवार को प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामशकल ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात करार दिया।
विज्ञापन

कहा कि आज के समय में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सुभाष सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट सेंटर के बारे में बताते हुए सुभाष ने कहा कि इसके माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी शिक्षा दी जाएगी। किसान जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में राजदीप ने बताया कि एकल ऐसे क्षेत्र में कार्य करता है, जहां आज भी सरकार की योजनाओं से काफी संख्या में लोग वंचित है। कार्यक्रम में वर्चुअल दिल्ली से आशीष सिंह, रांची से राजदीप राय, स्टेट हेड अशोक सिंह, ट्रेनर शिवम, प्रकाश, किशन के साथ एकल अभियान के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें