फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा

Fri, 16 Jan 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत नगाव गांव के सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों ने शुक्रवार को डीएम को प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


प्रधान की खिलाफत करते हुए आठ सदस्यों ने डीएम को बताया कि पिछले वर्ष 25 दिसंबर को प्रधान रामलखन यादव की मौत हो गई। इसके बाद गांव का एक सदस्य अन्य सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कर खुद प्रधान बन गया।

इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि प्रधान जनहित में कार्य नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसलिए उसको पद से हटाते हुए नियमानुसार योग्य सदस्य को प्रधान की कमान सौंपी जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम डीके सिंह ने डीपीआरओ को जांच सौंपी है। शिकायती पत्र देने वालों में सोया सिंह, पतिराजी, मुन्नी, शकुंतला, भोला, विनोद, अयोध्या, लालती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें