फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिस्कस थ्रो में प्रिंस और गोला फेंक में दीपक ने मारी बाजी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम में अंतर आईटीआई, खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेल? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। तियरा गांव स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई खेलों में आईटीआई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। डिस्कस थ्रो में प्रिंस मौर्य और गोला फेंक में दीपक ने बाजी मारी। रस्साकशी के फाइनल में ज्ञानगंगा आईटीआई राबर्ट्सगंज और सरदार वल्लभ पटेल आईटीआई कसया की टीम पहुंची। बुधवार को कबड्डी, वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे। आईटीआई खेल सचिव इंजीनियर कमल देव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के चार राजकीय और 22 निजी आईटीआई के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के प्रोफेसर जीएस तोमर होंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन संयुक्त निदेशक विंध्याचल मंडल एमएल गुप्ता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य जीएस यादव, यजुवेंद्र नाथ, गुलाब राम, खेल अधिकारी वीपी सिंह मौजूद रहे। संचालन राजबबर सत्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें