फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क, ख, ग... भी नहीं बता सके प्राइमरी के बच्चे, बिना ड्रेस पहुंचे थे स्कूल

विज्ञापन
बच्चों से पढाई की जानकारी लेते डीएम बीएन सिंह।स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। प्राइमरी के बच्चे हिंदी-अंग्रेजी वर्णमाला भी नहीं पढ़ पा रहे। शनिवार को अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूल पटवध के निरीक्षण में यह स्थिति देख डीएम बद्रीनाथ सिंह भी अवाक रह गए। ज्यादातर बच्चे बिना ड्रेस के पहुंचे थे। इस पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम सुबह ओबरा में संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पटवध इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल देख वह रुक गए। उन्होंने विद्यालय का का निरीक्षण कर बच्चों से सीधा संवाद किया। कक्षा एक के बच्चों से हिंदी वर्णमाला सुनाने को कहा। बच्चे क, ख, ग... पूरा नहीं सुना सके। इसी तरह ए, बी, सी, डी... की नहीं सुना पाए। डीएम ने एक बच्चे से श्रम का अर्थ पूछा, जिसका वह उत्तर नहीं दे सका।
इस पर उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सरकार इतना वेतन दे रही है, इसके बाद भी बच्चों को हिंदी-अंग्रेजी की वर्णमाला तक नहीं आती। अभी से अभ्यास नहीं रहेगा तो बच्चे आगे कैसे पढ़ेंगे। सहायक अध्यापक सत्यप्रकाश को हिदायत दी कि बच्चों को शिक्षा बेहतर से पढ़ाएं। ज्यादातर बच्चे स्कूल ड्रेस नहीं पहने थे। उन्होंने रोज ड्रेस में ही विद्यालय आने की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। मिड-डे-मील की गुणवत्ता देखी और मेन्यू का पालन करने की हिदायत दी। विद्यालय में रंगाई-पोताई के बारे में पूछा तो बताया गया कि 23 हजार रुपये मिले हैं, लेकिन काम नहीं कराया गया है। इस पर उन्होंने बीएसए और बीईओ पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला बंद था। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें