फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक टकराने पर पुजारी को चाकू मारा, आरोपी पिता-पुत्र को लोगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। आमने-सामने बाइक टकराने से नाराज दोनों ने पुजारी पर चाकू से वार किए। जिसमें उनके हाथ और चेहरे पर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाग रहे हमलावरों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

रौंप स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दुबे पहाड़ी के नीचे ही मकान बनाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे वह अपनी बाइक से मंदिर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार नीचे उतर रहे थे। आमने-सामने की टक्कर के बाद गिरे पुजारी पर दूसरी बाइक के सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें पुजारी के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई की गई। हमलावरों की पहचान कम्हारी गांव निवासी श्याम सुंदर पांडेय और उसके पुत्र अभिषेक के रूप में हुई। पुजारी समेत तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी ने बताया कि आपस में बाइक टकराने के बाद पुजारी पर चाकू से हमला किया गया था। उनकी हालत खतरे से बाहर है। हमलावर पिता-पुत्र का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें