फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में तैयार करें पंचायतों में विकास के प्रस्ताव

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते सीडीओ सौरभ गंगवार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सीडीओ सौरभ गंगवार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की विकास संबंधी कार्ययोजना तैयार करने के लिए बैठक की। सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराने और उसे संयोजित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि खुली बैठक में ग्राम विकास से संबंधित पशु पालन विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा, जिला उद्यान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहकर अपने विभाग से कराए जाने वाले कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बताएं। कार्य प्रारंभ होने और समाप्त होने के बाद की तस्वीर फाइल में लगाई जाए।
कार्ययोजना बनाते समय इसका विशेष ध्यान दें कि जो कार्य हो चुके हैं, उसे दोबारा कार्ययोजना में शामिल न करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में तैनात होने वाले सफाई कर्मी ग्राम सभा में पहुंचकर सफाई का कार्य निर्धारित रोस्टर के माध्यम से सुनिश्चित करें। अगर कोई सफाई कर्मी निर्धारित रोस्टर के अनुसार नहीं पहुंचता है तो संबंधित एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सहायक को एक रजिस्टर उपलब्ध कराएं जिसमें वह ग्राम सभा में होने वाले बच्चों के जन्म व मृत्यु की तिथि को अंकित करेंगे। ग्राम पंचायतों की समस्याओं की जानकारी के लिए ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, पीडी आरएस मौर्या आदि मौजूद रहे।
हर विस क्षेत्र के पांच-पांच गांवों लगेंगे सोलर स्ट्रीट लाइट
जन योजना अभियान के तहत सीडीओ सौरभ गंगवार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान हमारी योजना-हमारा विकास से जिले की 20 ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की रूपरेखा बनाई गई।
सीडीओ ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। ग्राम पंचायतों के चयन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि उनकी आबादी लगभग दो हजार हो और वहां लाइट की अत्यधिक समस्या हो। इन्हीं ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया जाए। ग्राम पंचायतों के चयन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से कर लें। बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, पीडी आरएस मौर्या, एसीएमओ डॉ. आरजी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें