फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगाकर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा तो धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
रेणुकूट में सुरक्षा कर्मियों की पिटाई से घायल ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार की रात दशहरा मेला देखकर घर जा रहे निहाईपाथर के कई ग्रामीणों की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर ग्रामीण बृहस्पतिवार को कंपनी के सेकेंड प्लांट गेट के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के समर्थन में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय, भाजपा नेता राज वर्मा भी उतरे आए। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि बुधवार की रात निहाईपाथर के देवनाथ, हीरालाल, संतलाल आदि दशहरा मेला देखकर हिंडाल्को सेकंड प्लांट के रास्ते से होकर अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान निजी सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीणों पर चोरी करने का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। देवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने रेणुकूट पुलिस चौकी में जाकर तहरीर दी लेकिन कार्रवाई न होता देख निहाईपाथर गांव के बीडीसी सदस्य मानधारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह, समाजसेवी विजय प्रताप सिंह उर्फ डबलू सिंह से पीड़ितों के मदद की गुहार लगाई तो वे भी पुलिस चौकी पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण हिंडाल्को सेकेंड प्लांट गेट दोषी सुरक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उनके समर्थन में पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह, विजय प्रताप सिंह, मुर्धवा के पूर्व बीडीसी सदस्य अजय राय, बीजेपी नेता राज वर्मा भी धरने पर बैठ गए। धरनारत लोगों ने कहा कि कंपनी ने रास्ते पर कब्जा कर प्लांट का विस्तारीकरण कर लिया। लोगों के विरोध करने पर प्लांट सीमा के बगल मड एरिया से निहाईपाथर बड़वान पाटी आदि गांव में जाने आने के लिए रास्ता बना कर दिया गया था। अब उसे बंद करने के लिए ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दहशत पैदा किया जा रहा है।
धरनारत ग्रामीणों ने दोषी सुरक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी और रास्ते की बहाली की मांग पर अड़े रहे। एसओ ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने धरना समाप्त किया। घटों जाम होने से कालोनी समेत अन्य जगहों पर आने जाने में लोगों को काफी परेशानी हुई। शांति देवी, मानकुंवर, सोनामती, पानमती, सुखवंती, चन्नू प्रसाद, मानसिंह, हीरालाल, रघुनाथ, अजय आदि मौजूद रहे।

रेणुकूट हिण्डाल्को गेट पर धरना देते ग्रामीण।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें