फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डेंगू नियंत्रण के लिए तैयार कर लें कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम व स्वास्थ्य विभाग के जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, नगर निकाय व पशु पालन विभाग में समन्वय बनाकर मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को चिह्नित करने और उन्हें नष्ट करने पर काम करने को कहा। बीमारी के नियंत्रण के लिए भी अभी से जागरुकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि इस वर्ष तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में जिले में वेक्टर जनित और जल जनित रोगों के प्रसार की अधिक संभावना है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव के लिए शेल्टर की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान व तापमान का डिस्पले, हीट वेव से बचाव के उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। इस कार्य के लिए सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन, निदानात्मक गतिविधियां, उपचार एवं संदर्भन गतिविधियॉ के लिए आउटब्रेक रिस्पांस कमेटियां बनायी गई है। सर्विलांस टीम में लगे आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी एवं सफाई कर्मी बुखार, जाड़ा, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द व रक्तस्राव के लक्षणों वाले रोगियों का चिन्हीकरण, बुखार के रोगियों की आरडीटी किट से रक्त जांच, गंभीर लक्षण युक्त रोगियों को तत्काल जांच और उपचार केलिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भित किया जाय। बैठक में सीएमओ डॉ. आरजी यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह, सीएमएस आदि मौजूद रहे।

ई-कवच पर इंट्री में सुस्ती पर जताई नाराजगी
बैठक में डीएम ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। 28 मई को पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को सुबह नौ से शाम 4 बजे तक बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 मई से 5 जून तक डोर-टू-डोर दवा पिलाई जाएगी। ई कवच (वीएचआईआर) पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं, 0-5 वर्ष तक के बच्चों की इंट्री आदि कार्य का प्रतिशत काफी कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन में इंट्री को पूरा करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने व ई कवच पोर्टल पर इंट्री के कार्य में शिक्षा मित्र, कोटेदार, सचिव, आशा, एएनएम, सीएचओ आदि का सहयोग भी लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें