फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मितापुर में रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के मिटापुर गांव निवासी बबलू कनौजिया की सात वर्षीय बेटी चंद्रमा रविवार की देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे स्थित अपने घर के सामने शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे चंद्रमा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें