फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) में एमबीबीएस का पहला सत्र शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम के निरीक्षण के बाद इस दिशा में जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी उत्साहित है।
विज्ञापन

निर्माण से जुड़े अवशेष कार्यों के साथ ही अन्य जरूरतों को पूरा करने में जोर-शोर से जुट गए हैं। लोढ़ी में स्थित जिला संयुक्त अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया गया है। कॉलेज के लिए चुर्क में अलग से एकेडमिक और प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
यहीं पर छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल भी बन रहा है। संयुक्त अस्पताल को एक अप्रैल 2023 से ही मेडिकल कॉलेज के अधीन कर दिया गया है। पिछले साल से ही कक्षाओं का संचालन भी शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया था। हालांकि कॉलेज के लिए सीनियर व जूनियर रेजिडेंट सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन

अब नए सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए एनएमसी की टीम ने सोमवार को सोनभद्र पहुंचकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। जिला अस्पताल, प्रशासनिक व एकेडमिक भवन, हास्टल सहित अन्य भवनों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उपलब्ध संसाधनों की रिपोर्ट भी तैयार की। देर शाम प्राचार्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। टीम के निरीक्षण के बाद कॉलेज प्रबंधन उत्साहित है। शीघ्र ही कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

चार राज्यों के लोगों को मिलेगा लाभ
सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज के संचालन का सीधा लाभ सिर्फ यहीं के नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के लाेगों को भी मिलेगा। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मप्र के सीमावर्ती इलाकों के लोग दवा-उपचार के लिए जिले के अस्पतालों पर ही निर्भर हैं। इसके बाद उन्हें लंबी दूरी तय कर बनारस, पटना, रांची, अंबिकापुर या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। वहीं पढ़ाई के लिए भी वहां के छात्र-छात्रा सैकड़ों किमी दूर जाते थे। अब उनकी परेशानी दूर होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें