फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने के लिए 101 गांवों में तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बारिश से जिले के नदियों का जलस्तर बढने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले 101 गांव मे राहत कार्य के लिए 19 चौकियां स्थापित कर दी गई है। इन इलाकों के लेखपालों, ग्राम प्रधानों, चौकीदारों को अलर्ट कर दिया गया है। तीनों तहसील के एसडीएम नदियों के जलस्तर पर नजर रख रहे है।ं
विज्ञापन

जिले की प्रमुख नदियों में शामिल सोन, विजुल, रेणु, कनहर, कर्मनाशा, बेलन, लउवा बारिश के दिनों में विकराल रूप धारण कर लेती है। इन नंदियों के ऊफान पर होने आसपास के गांव प्रभावित होते हैं, बाढ़ से फसलें डूब जाती हैं और मिट्टी से बने मकान भी धराशायी हो जाते हैं। बाढ़ की चपेट में राबट्र्सगंज तहसील के बिच्छी, ममुआ, हिंदुआरी समेत 27 गांव, घोरावल तहसील के कुसुम्हा, दीवां, धरसड़ा, मरसड़ा, खड़देउर समेत 50 गांव और दुद्घी तहसील के 24 गांव प्रभावित होते है। हालांकि अब तक बारिश कम होने से नदियों का जलस्तर खतरे का निशान पार नहीं कर सका है। बावजूद इसके डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर तीनों तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयार कर लिया है। बाढ़ से राहत कार्य के लिए राबट्र्सगंज और घोरावल तहसील में छह-छह और दुद्धी तहसील में सात चौकी स्थापित की गई है। बाढ़ से संबंधित सूचना देने केलिए नंबर हेल्पलाइन नंबर भी जारी है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को रहने, भोजन आदि का भी प्रबंध किया जा चुका है। कहा कि उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की मानिटरिंग करते रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें