फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। वसूली की मासिक समीक्षा के दौरान उन्होंने लापरवाह कई अफसरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। भूमि से जुड़े मामलों का निस्तारण निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकाएदारों से वसूली की कार्रवाई करने, आरसी का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर को जीएसटी चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 13वां व 14वें वित्त से कराए गए विकासकार्यों में जीएसटी चोरी होने की शिकायतें प्राप्त होती हैं। इस पर रोक लगाने के लिए डीपीआरओ से समन्वय कर स्थापित कर टीमों का गठन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। आबकारी विभाग के प्रवर्तन व वसूली की समीक्षा में काफी सुस्ती मिली। इस पर डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। नगर पंचायतों में टैक्स वसूली के प्रगति की समीक्षा में नगर पंचायत चोपन के वसूली की प्रगति धीमी होने पर ईओ को स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। बैठक में एआरटीओ, ईओ पिपरी, रेणुकूट व डाला अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम घोरावल रमेश कुमार, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें