फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगवां ब्लाॅक में भी बनेगी बिजली, लगेगा हाइड्रो पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नगवां ब्लाॅक में भी बिजली उत्पादन के लिए पहल की गई है। निजी कंपनी ग्रीनको एनर्जी यहां बैजनाथ गांव में हाइड्रो पावर प्लांट लगाने के लिए आगे आई है। सोन नदी से पानी लिफ्ट कर उसे स्टोर किया जाएगा। फिर उससे टरबाइन चलाकर बिजली पैदा की जाएगी। कुल 3600 मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना के लिए बुधवार को एडीएम ने कंपनी के अधिकारियों के साथ गांव में बैठक की। लोक सुनवाई के माध्यम से लोगों को इससे फायदे व नुकसान बताते हुए उनका सुझाव मांगा।
विज्ञापन

परियोजना ग्राम पंचायत बैजनाथ, गड़वान, पिंडारी में प्रस्तावित है। कंपनी के प्रतिनिधि पीएम चंद्रा के साथ लोक सुनवाई में एडीएम सहदेव मिश्र ने ग्रामीणों को पावर परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। इससे ग्रामीणों के आर्थिक, सामाजिक व पर्यावरण संबंधी फायदे-नुकसान के बारे में जानकारी दी। एडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि इस संबंध में लिखित और मौखिक सुझाव आप लोग कभी भी दे सकते हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय युवाओं को योग्यता अनुसार परियोजना में रोजगार देने की मांग की। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में हुए इंवेस्टर्स समिट में ग्रीनको ग्रुप ने जिले में पंपिंग स्टेशन के माध्यम से हाइड्रो पावर प्लांट लगाने का करार किया है। अब इसे धरातल पर उतारने की कवायद तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें