फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सितंबर से होने वाली स्नातक परीक्षा की तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/ओबरा। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी और ओबरा पीजी कालेज में दो सितंबर से शुरू होने वाली स्नातक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सामाजिक दूरी के साथ कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को बैठाने की व्यवस्था की गई है। कॉलेज में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मास्क लगाकर आना होगा।
विज्ञापन

भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज के परीक्षा प्रभारी डा.रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि दो सितंबर से होने वाले सभी विषयों की परीक्षा की तैयारियां पूरी तरह से कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कालेज में विभिन्न विषयों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी ही परीक्षा में भाग लेंगे। सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा के लिए कालेज प्रशासन ने 10 कमरों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। बीएससी अंतिम वर्ष में 32, बीकॉम में 99 और बीए अंतिम वर्ष में 150 छात्र-छात्राएं है, जो परीक्षा में बैठेंगे। एक कमरे में 30 से 35 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं वृहस्पतिवार को प्रवेश प्रक्रिया में बीएससी प्रथम वर्ष में काउंसिलिंग के बाद आठ और बीकाम में नौ छात्रों का प्रवेश लिया गया। प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगा। बीए में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा। बीएससी व बीकॉम में प्रवेश के लिए 189 छात्रों का प्रवेश लिस्ट जारी किया गया था।
ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार ओबरा पीजी कालेज में नये शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 29 अगस्त तक सिर्फ पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्र-छात्रा ही फार्म भर सकेंगे। कोरोना महामारी के कारण प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में कई बार बदलाव करते हुए आगे बढ़ाया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ.केके सिंह ने बताया कि दो सितंबर से यूजीसी की परीक्षा शुरू होनी है जो 14 सितंबर तक चलेगी। पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षा 17 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेंगी। इसके लिए महाविद्यालय में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच में मेरिट लिस्ट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। ओबरा पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए सभी संकायों की कुल 1020 सीटें हैं । जिसमे सबसे ज्यादा कला संकाय की 480, वाणिज्य संकाय की 240 तथा विज्ञान संकाय की 300 सीटें हैं । विज्ञान संकाय में गणित और जीव विज्ञान में 150-150 सीटें हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें