एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था पर जिम्मेदार मौन क्यों हैं?
पिछले दिनों एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत के मामले में मंगलवार काे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंखों पर पट्टी बांधी और आए दिन हो रही घटनाओं को जिम्मेदारों पर नजरंदाज करने का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मरीजों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। सोनभद्र के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है, डिजिटल एक्स-रे मशीनें खराब पड़ी है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल नर्सों के भरोसे चल रहे हैं।
डॉक्टरों की कमी से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की बदहाली के कारण जनता उनका रुख करने से कतरा रही है और मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की शरण ले रही है।
विज्ञापन
मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार केवल कागजों पर वादे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विरोध प्रदर्शन में रामदास, केवली गौर, मुना कुशवाहा, सरोज देवी, उषा पटेल, जुनैद, सुरेश अग्रहरी, प्रभावती कोल आदि मौजूद रहे।