फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदा की गई माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रमजान के पहले जुमे की नमाज जिले के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को सोशल डिस्टेसिंग और कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अदा की गई। यहां महज कुछ ही लोग पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घर में नमाज अदा कर अपने गुनाहों से तौबा की।
विज्ञापन

मस्जिदों में भले ही संख्या कम थी, लेकिन तकरीरें हुईं, सुख-चैन की दुआ की गई। नमाज अदा कराने वालों ने जुमे की तकरीरों में रमजान की अहमियत बतायी। पेश इमामों ने देश-दुनियां और समाज की खुशहाली की दुआ की, जिस पर रोजेदारों ने एक आवाज में ‘आमीन’ कहा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, कोविड-19 नियमों का पालन हो इसके लिए मस्जिदों के आस-पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। तीन दिन पहले शुरू हुए माह-ए-रमजान में जो लोग रोजा रख रहे हैं वह तो जरूर जुमे की नमाज अदा की, जो रोजा नहीं हैं उन्होंने भी नमाज अदा की। नमाज की तैयारी सुबह ही कर ली गई थी। पहले जुमे के दिन नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर नमाज अदा किए। उरमौरा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मजहरूल हक ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना हैं। इस महीने में रोजा रखने से खुदा खुश होते हैं। इसी पाक माह में कुरान नाजिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें