फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रयागराज ने सोनभद्र इलेवन को हराया, फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
ओबरा के गांधी मैदान में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजन समिति के सदस्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में चल रही 23वीं सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 14वें दिन सोनभद्र इलेवन और प्रयागराज के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में प्रयागराज की टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनभद्र इलेवन की टीम निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में 22.2 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आकाश सिंह ने 22 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। वहीं पंकज ओझा ने 29 रन का योगदान दिया। प्रयागराज के आदित्य यादव ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने महज दो विकेट खोकर 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष रत्नम ने 19 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शिवांश यादव 51 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। सोनभद्र इलेवन की ओर से पंकज ओझा ने एक विकेट लिया। प्रयागराज के ऑलराउंडर आदित्य यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका रोशन सिंह और सूर्यप्रकाश चौरसिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें