स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे पांचवें मास्टर ब्लास्टर कप टी-20 प्रतियोगिता में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रयागराज और रेणुकूट के बीच मैच खेला गया। इसमें प्रयागराज की टीम ने बाजी मारी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रेणुकूट की टीम ने 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाया। रेणुकूट की तरफ से पंकज ने तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 18 रन बनाए। प्रयागराज के गेंदबाज पंकज ने तीन ओवर में आठ रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 85 रन का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रयागराज की तरफ से अज्जू ने 45 बॉल पर 47 रन व आकाश कुमार ने 48 गेंद पर 32 रन की पारी खेली। प्रयागराज टीम के खिलाड़ी पंकज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित अग्रवाल द्वारा दिया गया। मैच में अंपायर रोशन सिंह और शुभम जयसवाल रहे। आयोजन सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार को अनपरा और प्रयागराज के बीच मैच खेला जाएगा।