सोनभद्र। रामलीला मैदान परिसर रॉबर्ट्सगंज में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश इकाई सोनभद्र का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी साधना विश्वकर्मा की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी के अनुसार सर्वसम्मति से संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा सिंह को चुना गया।
उर्मिला सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, शशि किरण को वरिष्ठ उपाध्याय, दीप्ति सिंह और माधुरी सिंह को उपाध्याय, विभा सिंह को मंत्री, इंद्रावती और प्रियंका पांडेय को संयुक्त मंत्री बनाया गया। साधना विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, रेनू सिंह को ऑडिटर, शकुंतला देवी और सुनीता देवी उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सदस्यों में गीता, रेखा, ममता, सुषमा, विंध्यवासिनी, साधना, संतरा आदि को नामित किया गया है। संरक्षक सुरेंद्र नाथ वर्मा और वीरेंद्र कुमार को बनाया गया। चुनाव अधिकारी ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की।